सोनपुर थाना क्षेत्र हत्या कांड में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

1 month ago 155
ARTICLE AD BOX

सारण।छपरा वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित / फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर परसा थाना पुलिस टीम के द्वारा छापामारी किया गया। जिसके उपरांत हत्या के कांड के मामले में दर्ज सोनपुर थाना कांड सं0-737/24, दिनांक-07.09.24, धारा-103 (1)/238/120 (2) बी०एन०एस० में वांछित, 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

- गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. जीतन सहनी, पिता-पांचू सहनी, साकिन-भरपुरा, थाना-सोनपुर, जिला-सारण।

2. कन्हाई सहनी, पिता-पांचू सहनी, साकिन भरपुरा, थाना-सोनपुर, जिला-सारण। 

- टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :

थानाध्यक्ष सोनपुर थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी।