कृष्णगढ़ मे दो वारंटी गिरफ्तार जेल,व पांच सौ लीटर महुआ पाश शराब किया नष्ट मामला दर्ज।

3 weeks ago 92
ARTICLE AD BOX

बड़हरा।भोजपुर।प्रखंड के कृष्णगढ़ पुलिस ने अलग अलग जगह से एनबी डब्लयू दो वारंटी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।गिरफतार वारंटी कपिलदेव सिंह पिता रामचंद्र सिंह गांव सरैंया दूसरा वारंटी कामेश्वर नोनिया पिता रामेश्वर नोनिया गांव सरैया थाना कृष्णगढ़ जिला भोजपुर को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक दोनो वारंटी के खिलाफ भोजपुर माननीय न्यायालय द्वारा किसी पुराना केस में एनबी डब्लयू गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।पुलिस को दोनो वारंट मिलते ही दोनो वारंटी व्यक्ति को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बभनगावां गांव मे छापेमारी कर पांच सौ लीटर महुआ पाश शराब को नष्ट किया है।पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई मे जुट गई है।छापेमारी के नेतृत्व थानाध्यक्ष कर रहे थे।