सकड्डी बाजार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया।

9 hours ago 48
ARTICLE AD BOX

कोईलवर।भोजपुर।प्रखंड के सकड्डी बाजार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में हिंदू एकता की बात कही गई।जिसमें इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड संचालक योगिंद्र सिंह ने की तथा संचालन खंड कार्यवाह धनेश पाण्डेय ने किया।

इसमे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ललन सिंह ने शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को सामाजिक जातियों के रूप में बांट कर बताया कि समाज को जोड़कर रखना हमारा परम कर्तव्य है।इस कार्यक्रम में रौशन पाण्डेय, दीपक सिंह, बजरंग दल के जिला सह संयोजक ऋतिक ओझा, राजू कुमार वर्मा, रोहित सिंह बजरंगी, सविता सिंह, राकेश शर्मा, छोटू पांडेय और सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।