ARTICLE AD BOX
- सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अनिवार्य रूप से बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का निदेश।
- LSBA के स्वच्छता पर्यवेक्षक को कार्यालय की जगह फील्ड में जाकर वेरिफिकेशन कार्य एवं जागरूकता फैलाने का निदेश।
- एलएसबीए योजना के लाभार्थियों को पंचायत सचिव या अन्य सरकारी कर्मी के सत्यापन के उपरांत सहायता राशि का भुगतान करें सुनिश्चित, रिकॉर्ड का विधिवत संधारण का निदेश।
- सोनपुर में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण को लेकर निर्माण अवधि तक के लिये प्रखंड/अंचल कार्यालय को उपयुक्त स्थल पर शिफ्ट करने के लिये अनुमंडल पदाधिकारी को तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश।
- कार्यालय में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित रखने का निदेश।
- पुराने अभिलेखों को विधिवत अभिलेखागार में करायें, रद्दी रिकॉर्ड को विधिवत निष्पादित करें तथा वर्त्तमान में आवश्यक सभी अभिलेखों को व्यवस्थित तरीके से संधारित करें।
- करीब डेढ़ वर्षों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अंचल लिपिक जयप्रकाश श्रीवास्तव के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही संचालित करने का निदेश।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मृत मार्क हो गए लाभार्थियों का सत्यापन विधिवत सुनिश्चित करें, वास्तव में मृत लाभार्थियों से संबंधित सत्यापन का साक्ष्य (मृत्यु प्रमाण पत्र / पड़ोसियों के बयान आदि)रिकॉर्ड में अवश्य करें संलग्न।
- अंचल में दाखिल खारिज के सबसे पुराने लंबित अभिलेखों का भी जिलाधिकारी ने किया अवलोकन, अनावश्यक रूप से आवेदन लंबित रखने पर होगी सख्त कार्रवाई।
- निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनपुर, अंचल अधिकारी सोनपुर सहित अन्य रहे मौजूदह

















English (US)