नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ 01 गिरफ्तार व 5.09 लाख नगद राशि व मोबाईल जप्त।

1 month ago 194
ARTICLE AD BOX

पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, तस्करों एवं कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में :-

दिनांक-06.01.2026 की संध्या गश्ती एवं छापेमारी के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम-दहियावा दरगाह में कुछ लोगो के द्वारा के द्वारा स्मैक एवं शराब का धंधा कर रहे है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये जिले में कार्यरत नशा विनाशक टीम एवं नगर थाना पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रुप से उक्त बताये गये स्थान पर पहुंचकर विधिवत छापामारी किया गया।

छापेमारी के क्रम में पुलिस बल को देखकर कुछ लोग भागने लगे, जिसमें से एक अभियुक्त लखन राय को पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया गया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान लखन राय के निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों के घर पर छापामारी के क्रम में 5.09 लाख नकद राशि, अवैध शराब, धारदार हथियार, देशी कट्टा, तलवार, बड़ी संख्या में चोरी / छीने गए मोबाइल, स्मार्ट घड़ियां, ईयरबड्स आदि बरामद किए गए।

पूछताछ के क्रम में लखन राय द्वारा स्वीकार किया गया कि हमलोगो के द्वारा संगठित रूप से स्मैक, अवैध शराब, हथियारों की तस्करी एवं मोबाइल छिनतई/चोरी के अपराध में संलिप्त हैं तथा क्षेत्र में भय का माहौल बनाकर रंगदारी वसूलते है। बरामद संपत्ति विधिवत जप्त कर लखन राय को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या-20/26 दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रहीं है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी है।

- सारण पुलिस संगठित अपराध, नशा कारोबार एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। 

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता:-

1. लखन राय, पिता-राजेन्द्र राय, सा० दहियावा दरगाह, थाना-नगर, जिला-सारण। 

जप्त / बरामद सामानों की विवरणी :-

1. नगद राशि-5.09 लाख रुपये 2. चाकू-04, 3. कलाई घड़ी-04, 4. इयरबड-15, 5. मोबाईल-38 6. विदेशी शराब-930 एम.एल 7. तलवार-01, 8. देशी शराब 10 ली० एवं 9. देशी कट्टा-01 बरामद।

 टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी :-

1. थानाध्यक्ष नगर थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी।

2. जिला स्तरीय नशा विनाशक टीम।