कोईलवर मे एससी एसटी एक्ट व गोलीबारी के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार जेल।

4 months ago 353
ARTICLE AD BOX

कोईलवर।भोजपुर।थाना क्षेत्र से पुलिस ने अलग अलग कांड मे फरार चल रहे तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसमे दर्ज कांड संख्या 238/25 मे मारपीट हत्या व एससी एसटी एक्ट के फरार चल रहे दो आरोपित कुल्हाड़ियां गांव निवासी गिरजा पासवान पिता सिपाही पासवान तथा दीपक चौहान उर्फ दीपक नोनिया पिता अशोक चौहान उर्फ अशोक नोनिया बताया जा रहा है। जबकि तीसरा आरोपित स्थानीय थाना मे कांड संख्या 230/25 में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त आरोपित कोइलवर वार्ड नंबर 4 निवासी जोगिंदर कुमार उर्फ जोगिंदर राय पिता दमदम राय कौ गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपित एक व्यक्ति को ग्राम धर्मपुर के आगे बभनौली स्कूल के पीछे गोली मारकर जख्मी कर दिया था।थाना प्रभारी नरोतम चन्द्र ने बताया कि अलग अलग कांड मे फरार चल रहे तीन आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।छापेमारी थानाध्यक्ष नरोतम चन्द्र दरोगा जितेन्द्र तिवारी सुबास कुमार मंडल सहित अन्य कई पुलिस बल मौके पर मौजूद थे।