ARTICLE AD BOX
बिहार के शिक्षकों के मसीहा बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष वयोवृद्ध 106 वर्षीय श्री बृजनंदन शर्मा का निधन पटना में सुबह 5:00 बजे हो गया । उनके निधन के समाचार सुनते ही बिहार के शिक्षकों,शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई ।जिसने खबर सुनी सबों ने दिवंगत शिक्षक नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की ।श्री शर्मा अपने जीवन में कई कीर्तिमान स्थापित कर शिक्षकों को मान सम्मान से लेकर केंद्रीय वेतनमान तक दिलाने का गौरव प्राप्त किया था। इनके एक आह्वान पर बिहार के शिक्षक करो मरो की तरह रहते थे ।इनके आंदोलन की घोषणा करते ही सरकार की नींद उड़ जाती थी ।इन्होंने अंतिम सांस तक शिक्षकों की मान सम्मान की लड़ाई लड़ी ।इतना उम्र के बाद भी ये आजीवन बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे ,ये हमारे लिए गौरव की बात है ।इनका निधन अपूरणीय क्षति है ।इनकी 104 वर्ष की पत्नी जीवित और स्वस्थ है ।वर्तमान में उनके दो पौत्र बिहार विधानसभा के सदस्य भी हैं। उनके बड़े पुत्र अरुण कुमार सांसद रहे हैं,छोटे पुत्र अनिल कुमार विधायक और पूर्व मंत्री रहे हैं ।छोटा बेटा मुन्ना जी शिक्षक संघ के सक्रिय सदस्य हैं ।
श्री शर्मा के निधन बिहार के शिक्षकों के लिए अपूरणीय क्षति है। शिक्षकों के मसीहा शर्मा जी का जाना शिक्षा जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति है! ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें! वे शिक्षकों के हृदय में हमेशा जीवित रहेंगे! ॐ शान्ति।उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव, प्रधान सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह, उप प्रधान सचिव अरविंद कुमार पांडे, प्रदेश प्रतिनिधि मनजीत तिवारी, अवधेश कुमार सिंह,तेज प्रताप सिंह,वरीय उपाध्यक्ष संजय कुमार राय ,संजय शर्मा, शिखा सिन्हा ,सोभनाथ शोभाष्कर, उपाध्यक्ष- अजीत कुमार सिंह , शब्बीर हसन खान, अरविंद कुमार सिंह, आमोद यादव, इरशाद खान, सचिव- नीरज कुमार ,डॉ तृप्ति ,अजय कुमार ,भीष्म प्रसाद यादव, सुनील कुमार सिंह ,सुमन प्रसाद, कार्यालय सचिव- विनय कुमार तिवारी, अंकेक्षक - सुधीर कुमार महतो ,मीडिया प्रभारी- मुन्ना कुमार, सुनीता कुमारी, उमेश यादव,प्रखंड अध्यक्ष/सचिव केशव नारायण यादव, विशाल कुमार, संतोष यादव,रत्नेश सिंह,संजय कुमार, अमरेंद्र तिवारी,मुकेश यादव,विनोद कुमार, संजय यादव,सुरेंद्र कुमार सिंह,प्रधान सचिव,सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ।


















English (US)