गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अनुमंडल कार्यालय सभागार में हुई बैठक सम्पन्न।

1 month ago 71
ARTICLE AD BOX

सारण। मढ़ौरा गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अनुमंडल कार्यालय सभागार में एक बैठक सम्पन्न हुई।एसडीएम निधि राज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारीयों एवं गणमान्य लोगों से प्राप्त सुझाव एवं प्रस्ताव पर चर्चा की गई। एसडीएम निधि राज ने प्राप्त सुझाव एवं प्रस्ताव के बाद विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं से एक दर्जन झांकी एवं परेड को कार्यक्रम में शामिल किया। वहीं संबंधित विभागों से जुड़े अधिकारीयों एवं विद्यालय प्रभारियों को गणतंत्र दिवस को समारोह पूर्वक प्रस्तुत करने को हेतु निर्देशित किया। बैठक में कार्यक्रमों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। राजकीय सामारोह थाना के पीछे प्रस्तावित खेल स्टेडियम स्थल व चीनी मिल हाता मैदान में सम्पन्न होगा। राजकीय समारोह में झांकी और परेड की टुकड़ियां शामिल होगी। इसके लिए अलग से पुलिस अधिकारीयों एवं विद्यालय प्रभारियों को इसकी पूर्व से तैयारी हेतु निर्देशित किया गया। 

         राजकीय समारोह के कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, रंग रोगन की जिम्मेवारी नपं प्रशासन को दी गई। बैठक में शामिल नपं के कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र को एसडीएम निधि राज ने कई जरुरी निर्देश दिए। 

            बैठक में डीएसपी नरेश पासवान, कार्यपालक दंडाधिकारी रंजय कुमार सिंह, जिप सदस्य मीणा अरूण, मढ़ौरा बीडीओ‌ अभिषेक कुमार प्रभाकर, नपं इओ हरिश्चंद्र, सीडीपीओ विनिता भारती, सीओ अम्बालिका यादव, एसएचओ अजय कुमार, एमओ निखिता कुमारी, चंदन कुमार, जदयू अध्यक्ष गामा सिंह, डॉक्टर वीरेश कुमार, शिक्षक उमेश शर्मा, एचएम सतीश राय, प्रमोद सिंह, सुनिल कुमार दूबें, अधिवक्ता राजेश सिंह, अभय कुमार सिंह, हरदन साह, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।