ARTICLE AD BOX
मशरक थाना परिसर में नव निर्मित थाना भवन का उद्घाटन वरीय एसपी डॉ कुमार आशीष के द्वारा फीता काट किया गया। मौके पर डीएसपी अमरनाथ, इंस्पेक्टर मनीष कुमार साहा , थानाध्यक्ष रणधीर कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें। उद्घाटन के पूर्व नव निर्मित थाना भवन परिसर में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार और धर्मपत्नी ने विधिवत् मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना कराई। वहीं मौके पर प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू,प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह , मुखिया सोनौली इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, डुमरसन बच्चा लाल साह, सेमरी दिलीप सिंह, कर्ण कुदरिया अशरफ अली,अरना संतोष सिंह, चांद कुदरिया धर्मेंद्र मांझी, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, बीडीसी चुनमुन बाबा,शशी भूषण सिंह, प्रशांत सिंह ने वरीय एसपी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
मशरक में मौजूद पुराने थाना भवन की जमीन पर ही नई इमारतें बनाई गई हैं। इन इमारतों में पुलिसकर्मियों के रहने की भी सुविधा दी गई हैं। इसके अलावा थानाध्यक्ष कक्ष,अनुसंधान कक्ष, रिकार्ड रूम भी अलग से बनाए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नए थाना भवन निर्माण के बाद कार्यों के निष्पादन में भी तेजी आएगी। इन इमारतों में पुलिसकर्मियों के रहने की भी सुविधा दी गई हैं। इसके अलावा अनुसंधान कक्ष, रिकार्ड रूम भी अलग से बनाए गए हैं।प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि यह नवीन भवन क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम है।
वहीं प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह भवन नागरिकों को समय पर सहायता प्रदान करने, अपराध नियंत्रण में मददगार बनने और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह भवन न केवल सुरक्षा का प्रतीक बनेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी एक नई दिशा देगा।