पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा मुफ्फसिल, अवतारनगर एवं डोरीगंज थाना का किया गया औचक निरीक्षण।

1 year ago 354
ARTICLE AD BOX

दिनांकः-02.07.24 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा मुफ्फसिल, अवतारनगर एवं डोरीगंज थाना औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना के हाजत, आगंतुक कक्ष व महिला कक्ष का किया गया निरीक्षण। साथ ही थाना में थाना रजिस्टरो से लेकर मुख्य दस्तावेजों की जाॅच की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सारण थानाध्यक्ष को रात्रि गष्ती सुचारू रूप से किए जाने, शराब के परिवहन एव भंडारण पर निगरानी रखनेएवांछित अपराधियों को जल्द से जल्द पकडने एवं थाना पर आने वाले परिवादियों की समस्या को गंभिरता से निस्तारण करने का निर्देष दिया गया। अवतारनगर एवं डोरीगंज थाना के औचक निरीक्षण के क्रम में संतरी 1. सिपाही 724 विनोद कुमार, डोरीगंज थाना, 2. गृहरक्षक 201731 राजू कुमार यादव, अवतारनगर थाना, को अपने कर्तव्य पर चुस्त एवं मुस्तैद पाया गया, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा उक्त दोनो संतरी को 500-500 रू0 की राषि से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही निरीक्षण के दौरान अवतारनगर एवं डोरीगंज  थाना के गष्ती वाहन को थाना में ही पाया गया, जिसके संबंध में दोनो थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।