एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर डॉ. सी. एन. गुप्ता ने किया प्रेस वार्ता।

3 days ago 108
ARTICLE AD BOX

छपरा, 19 जुलाई 2025 एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभाव को लेकर आज छपरा के भगवान बाजार स्थित स्नेही भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर माननीय विधायक छपरा डॉ. सी. एन. गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि किस प्रकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, हर घर नल योजना, पेंशन योजना, और 125 यूनिट फ्री बिजली योजना जैसे कदमों ने आमजन के जीवन स्तर में सुधार किया है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य की एनडीए सरकारें मिलकर बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा की "हमारी सरकार का उद्देश्य सिर्फ घोषणाएं नहीं, बल्कि ज़मीन पर काम करके परिणाम देना है,"

प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय विकास कार्यों का भी ज़िक्र किया गया, जिसमें सड़क निर्माण, पीने के पानी की योजनाएं, और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार प्रमुख रहा।

इस संवाद कार्यक्रम में भाजपा के रास्ट्रीय परिसद सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद,रामदयाल शर्मा,महामंत्री विवेक सिंह,20 सूत्री अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान,जिला प्रवक्ता मदन सिंह,राजेश फैशन,जिला सह कोसाध्यक्ष बलवंत सिंह मंडल अध्यक्ष सदर 20 सुत्री अध्यक्ष रिंकू सिंह,चन्दन सोनी,संस्कार कुमार,अनूप यादव, लोजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता राकेश सिंह,अनुरंजन कुमार उपस्थित रहे.