हिमाचल प्रदेश के आईजी जयप्रकाश सिंह छपरा में छात्र-छात्राओं को सफलता के गुर सीखा रहे

1 year ago 475
ARTICLE AD BOX

छपरा। हिमाचल प्रदेश के आईजी जयप्रकाश सिंह इन दिनों छपरा में है। जयप्रकाश सिंह अपने दौरे में लगातार छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनको सफलता के गुर सिखाते दिख रहे हैं और इसी क्रम में जयप्रकाश सिंह शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। जयप्रकाश सिंह काफी देर तक छात्र-छात्राओं से बात करते रहे और छात्र-छात्राओं के सवालों का जवाब दिया। आईपीएस अधिकारी जय प्रकाश सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ संवाद के दौरान परीक्षा संबंधी समस्याओं से निपटने का मार्ग बताया। आईजी जय प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति दृढसंकल्पित रहने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने परीक्षा के दबाव को कम करने और बेहतर योग्यता प्राप्त करने के लिए छात्रों को अभिप्रेरित और मार्गदर्शित किया।आईजी ने छात्रों को उनकी रुचि को नकारात्मक तथ्य से हटाकर उज्ज्वल भविष्य की ओर मोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 10वीं, 12वीं, आईआईटी, जेईई, नीट आदि परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया। छात्रों के साथ परीक्षा के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की। इस मौके पर समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि आईजी जय प्रकाश सिंह छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में योगदान कर रहे हैं। मंच संचालन सहायक प्राचार्य अशोक पुरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुरेश प्रसाद सिंह ने किया। मौके पर राम बहादुर सिंह नीलू कुमारी मणि कुमार सचिंद्र उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग और शिक्षा से जुड़े लोग मौजूद थे।