सिन्हा गंगा नदी घाट से भारी मात्रा में बीयर बरामद,धंधेबाज फरार।

1 year ago 288
ARTICLE AD BOX

बड़हरा।भोजपुर।प्रखंड अंतर्गत सिन्हा थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर सिन्हा गंगा नदी घाट पर नाव से उतार कर बाहर रखे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस को देख शराब धंधेबाज नाव लेकर  भागने में सफल रहा है। लेकिन शराब धंधेबाज द्वारा पुलिस को चकमा दे भागने की खबर पूरे ग्रामीण इलाके में कई तरह की चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस ने उक्त गंगा नदी घाट से कुल 192 लीटर बीयर बरामद किया है। इस घटना को पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाज का पता लगा उसके ऊपर कानूनी कारवाई करने में जुट गई है। पुलिस की इस करवाई से गंगा नदी के रास्ते शराब के धंधा करने वाले धंधेबाजों में खलबली मचने के साथ डर व्याप्त हो गया है। यह छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष कर रहे थे। जिसमे पुलिस बल के जवान शामिल थे।