बड़हरा में दो नामजद आरोपित गिरफ्तार जेल।

1 month ago 390
ARTICLE AD BOX

बड़हरा।कोईलवर।भोजपुर।थाना क्षेत्र से पुलिस ने आलग अलग मामले में दो नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपित एकवना गांव निवासी अभिषेक सिंह बताया जा रहा है।जो कि आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में सस्थानीय थाना मे कांड संख्या (618/22)नामजद आरोपित था।जो की पुलिस ने वर्षों से आर्म्स एक्ट मे फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है।वही दूसरी गिरफ्तारी पुलिस बल पर हमला व जख्मी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपित लाला टोला गांव निवासी धीरज कुमार राय बताया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक पुलिस बल पर हमला करने व जख्मी करने के मामले में स्थानीय थाना मे कांड संख्या ((514/22)मे नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया की अलग अलग मामले में दो नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।छापेमारी मे थानाध्यक्ष राजीव कुमार दरोगा गोविंदा कुमार, राजीव कुमार सिंह सहित अन्य कई पुलिस बल मौके पर मौजूद थे।