छपरा में अपराधियों ने व्यवसायी अमरेन्द्र सिंह व शम्भूनाथ सिंह को गोली मारकर हत्या।

4 weeks ago 275
ARTICLE AD BOX

सारण। छपरा जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं।खबर छपरा शहर से सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेंद्र कुमार सिंह और उनके चचेरे भाई शंभूनाथ सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूत्रो के अनुसार बताया गया कि अमरेंद्र सिंह उम्र 45 वर्ष, जो कि उमा नगर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निवासी थे, अपने चचेरे भाई शंभूनाथ सिंह इसुआपुर निवासी के साथ गोदरेज शोरूम से बाइक पर सवार घर लौट रहे थे। जैसे ही वे प्रभुनाथ नगर टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग पहुंचे और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आनन-फानन में दोनों को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और सदर डीएसपी राजकिशोर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।